Articles by "politics"
Showing posts with label politics. Show all posts





संजय त्यागी।
सीहोर। सीहोर जिले की  पूरी कांग्रेस  एग्जिट है  और प्रदेश में  कांग्रेस की सरकार बनी है। कांग्रेसमें मेरा अपना एक स्थान है और पूरी जिले की कांग्रेस हम साथ मिलकर सीहोर के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। सीहोर विधानसभा के लिए मैंने जो सपने देखे हैं उन सबको माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के सहयोग से हम पूरा करेंगे यह बात सीहोर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
इससे पहले कांग्रेस की आभार एवं धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने बाजी जरुर हारी है, लेकिन हौसला नही हारा। जिन निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जान की बाजी लगाकर पार्टी का कार्य किया है, उनके हर सुख-दुख में मैं सहभागी रहूंगा। कांग्रेस  पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है और उसका बलिदानी इतिहास है। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों को जनता सबक सिखा रही है। यह उदगार रविवार को रविन्द्र सांस्कृतिक भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आभार एवं समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। श्री ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोपा है, उन्हें माफ नहीं किया जायेगा। हिन्दु-मुस्लिम की बात करने वालों का देश की आजादी में कोई योगदान नही रहा है। कांग्रेस का भारत माता से माँ बेटे का रिश्ता है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्त अंचलों से आये कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागदारी की एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिये अपने उपयोगी सुझाव भी दिये। समीक्षा एवं आभार बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह सेठी, बलवीर सिंह तोमर, ओम वर्मा, ओमदीप, रुकमणी रोहिला, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, नईम नवाब, सुरेश गुप्ता, पवन राठौर, दर्शन सिंह वर्मा, जफरलाला, शमीम अहमद, भूरा यादव, रिजवान पठान, कलीम पठान, राजेन्द्र ठाकुर, ब्रजेश पटेल, राजू राजपूत, महेन्द्र सिंह अरोरा मिन्दी, रामू चौधरी, विवेक राठौर, डॉ.अनीस खान, सीताराम भारती, रघुवीर सिंह दांगी, के.के.गुप्ता, देवकीनन्दन त्यागी, आर.यू.खान, के.के.मिश्रा, शानू लाला, मुमताज खान, तोसिफ खान, मोहम्मद जावेद, हनीफ कुरेशी, मुनव्वर मामू, नरेन्द्र खंगराले, सुरेन्द्र पटेल दोराहा, सत्यनारायण भाटी, रमेश राठौर, आर.यू. खान, कुतुबुद्दीन शेख, हरीश आर्य, प्रीतमदयाल चौरसिया, मुकेश ठाकुर, शानू लाला, रईस कुरेशी, एस.कुमार राठौर, मीराबाई, ममता त्रिपाठी, मनोहर राजपूत, हृदेश सिंह दांगी, तीरथ सिंह दांगी, पवन गुर्जर, केशर सिंह, उमेद सिंह, लीलाकिशन मेवाड़ा, नईम शेख, विष्णु वर्मा, मनोहर सिंह मेवाड़ा, मांगीलाल जाट, शंकर खरे, औंकार सिंह, भगतसिंह तोमर, बनेसिंह, प्रेमनारायण दांगी, मोहम्मद यूनूस, राजेन्द्र कसोटिया, जसमत सिंह, उमराव सिंह सरपंच, आजम खान, संतोष सिंह, सुनील दुबे, आनन्द कटारिया, सुरेश ठाकुर, रम्मु दादा, फतेहसिंह ठाकुर, शिवनारायण गौर, राहुल गौर, अफजल भाई, बनेसिंह मीणा, कृपाल ठाकुर, मुकेश मीणा, जोधाराम, सलीम कुरेशी, राकेश वर्मा, लखन मालवीय, बाबूलाल पटीदार, दिलीप शाह, जयंत शाह, भगवान सिंह मकरईया, मुन्ना शर्मा, राजेन्द्र हाड़ा, राजेन्द्र नागर, नारायण सिंह पटेल, महेन्द्र दांगी, मोहन मेवाड़ा, ज्ञानसिंह मेवाड़ा, आसिफ अंसारी, आसिफ खान, रामभजन मालवीय, मुमताज भाई, मोहम्मद जावेद, मोरसिंह मेवाड़ा, प्रवीण शर्मा, देवीसिंह, अजीज खाँ, मांगीलाल जाट, रामभरोस जाट, औंकारसिंह आछारोही, मांगीलाल, कृपाल वर्मा, मोरसिंह, देवेन्द्र सिंह  सहित बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता के.यू. कुरेशी ने किया एवं आभार राजेन्द्र वर्मा ने माना।




संजय त्यागी।
सीहोर। मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर की बुधनी विधानसभा के नसरुल्लागंज में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आपकी उपस्थिति व आपके उत्साह व तालियों से लगता जी अरुण यादव जितने जा रहे है।
उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी ने जो वादे किए उनमें से एक भी वादा पूरा नही किया।
आगे कहा जी मोदी जी देश के 15,20 लोगों का अरबो रुपये का कर्जा माफ कर दिया तब में उनके पास गया मेने कहा मोदी जी किसानों का भी कर्जा माफ कर दीजिए लेकिन उन्होंने नही किया ।
आप कांग्रेस की सरकार बनाइये हम 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्जा माफ करेंगे ।
आगे राहुल गांधी ने कहा मोदी जी बैंक का पूरा पैसा नीरव मोदी,माल्या जैसे लोगों के हवाले कर दिया।
मोदी जी ने देश के सभी चौकीदारों को बदनाम कर दिया है। मोदी की चौकीदारी उनकी सहमति से चोरियां हुई है।
राफेल डील में चोरी हुई ये राहुल गांघी नही कह रहा फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति ने कहा।
राहुल गांधी ने कहा कि मैने एक बार गलती से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बेटे की जगह एम पी के मुख्यमंत्री के बेटे का नाम बोल दिया था तो उन्होंने तुरंत ही मानहानी के मुकदमे की बात कही पर जब में व्यापम सहित अन्य बात करता हूं तब शिवराज जी मानहानी की बात नहीं करते मतलब इनमे सच्चाई है।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ प्रदेसप्रभारी दीपक बाबरिया, अरुण यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर,इछावर विधायक शेलेन्द्र पटेल,के के मिश्रा, राजकुमार पटेल,पूर्व विधायक देव कुमार पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





संजय त्यागी।
सीहोर।
विधायक सुदेश राय ने कहा कि
एक भैय्या क्षेत्र में घूम घूम कर कह रहे हैं मुझे वोट मत दो पर सुदेश राय को भी वोट मत देना ।
उन्होंने आगे कहा कि वह मुझे वोट देने का इसलिए मना कर रहे , क्योंकि मेने विधानसभा क्षेत्र में इन 5 सालों में लड़ाई झगड़े नहीं होने दिये, झूठी एफ आई आर नहीं होने दी, कोई मर्डर नहीं होने दिया, कोर्ट कचहरी में  परेशान नहीं होने दिया यह सब उन भैया को रास नहीं आ रहा है इसलिए  वो भैया क्षेत्र में घूम घूम कर कह रहे हैं सुदेश राय को वोट मत देना।
यह बात विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अहमदपुर में आयोजित चुनावी सभा में स्वागत भाषण करते हुए कही।
भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय के इस बयान के नेता और कार्यकर्ता अपने अपने हिसाब से मायने निकाल रहे है हालांकि विधायक सुदेश राय ने किसी नेता का नाम नहीं लिया । किन के बारे में बोल रहे थे यह  लोग नहीं समझ पाए।

मैं भी किसान पुत्र हुं और किसानों की समस्याओं को समाधान ही मेरी प्राथमिकता रहेगी-सुरेन्द्र सिंह ठाकुर




संजय त्यागी।
सीहोर।  रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर, दोराहा, झरखेड़ा सहित समीपस्त ग्रामीण अंचलों में कांगे्रस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने मतदाताओं से सघन एवं प्रभावी जनसंपर्क किया। इस दौरान जहां महिलाओं ने तिलक कर आरती की वहीं ग्रामीणों  ने पुष्पवर्षा की। रविवार को सुबह 11 बजे दोराहा में कांग्रेस नेता सुरेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की   बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि मैं भी किसान पुत्र हूं और किसान की हर समस्या को हल करने के लिये संकल्पित हूं। इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस नेता औंकार सिंह, पवन गुर्जर, तीरथ सिंह दांगी, हृदेश दांगी, कुलदीप दांगी, विश्वनाथ सिंह सौलंकी, मगरदी दरबार, के.के. गुप्ता, राजु राजपूत, भगत सिंह तोमर, रघुवीर दांगी, राजेन्द्र मण्डलोई, सुरेन्द्र सिंह, सत्यनारायण भाटी, अर्विन्द्र चौहान, हाजी लतीफ साहब, दाऊद भाई, अयुश पण्डित, खेमलाल पाटिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे। इसके पश्चात श्यामपुर में ठाकुर ने ग्राम के सभी क्षेत्रों में मतदाताओं से आत्मीय माहौल में जनसंपर्क किया। साथ में धनराज, लतीफ भाई, वकील साहब, भंवरलाल पाटिल, सदरु सरपंच, बनेसिंह दांगी, अरविन्द चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।






संजय त्यागी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज धनतेरस के शुभ अवसर पर बुधनी विधानसभा से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे पहले अपने गृह ग्राम जैत पहुंचे जहां उन्होंने कुल देवी देवताओं की पूजा अर्चना की इसके बाद सलकनपुर स्थित पहाड़ी पर मां विजयासन देवी की पूजा अर्चना करने के बाद  एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र  दाखिल किया मुख्यमंत्री के साथ हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन पत्र जमा करने के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन समुदाय को भी संबोधित किया।
      उन्होंने कहा कि बीमारू से विकासशील विकासशील से विकसित मध्य प्रदेश बनाया है अब एक ही सपना है समृद्ध मध्य प्रदेश बनाना है। गरीबी को प्रदेश से पूरी तरह मिटाना है।




भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार और मंगलवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश दौरे पर जा रहे हैं. राहुल गांधी मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान राहुल गांधी 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं दो अलग-अलग जगहों पर उनका रोड शो भी होगा.

शक्तिपीठ में दर्शन से होगी दौरे की शुरुआत
राहुल गांधी ग्वालियर संभाग के दौरे की शुरुआत मंदिर जाकर करेंगे. सोमवार को सबसे पहले दतिया में प्रसिद्ध मां पीतांबरापीठ के दर्शन करेंगें. इसके बाद दतिया स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से ही डबरा जाएंगे. यहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अध्‍यक्ष इसके बाद ग्वालियर पहुंचकर माधव राव सिंधिया की समाधि पर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

ग्वालियर में राहुल गांधी का रोड शो
15 अक्टूबर की शाम राहुल गांधी ग्वालियर में रोड शो करेंगे. इसके बाद फूल-बाग ग्राउंड में राहुल गांधी आम सभा को संबोधित करेंगे.  रात में राहुल गांधी ग्वालियर में ही रुकेंगे. कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक एमपी दौरे के दूसरे दिन यानी 16 अक्टूबर को राहुल गांधी ग्वालियर किला स्थित गुरुद्वारा श्री दाता बंद छोड़ साहिब के दर्शन करेंगे.

राहुल के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कई बड़े नेता भी रहेंगे. इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से श्योपुर पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे.  श्योपुर के बाद राहुल सबलगढ़ पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे. सबलगढ़ के बाद जौरा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी जौरा से बस पर रवाना होकर 26 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे.




संजय त्यागी
सीहोर। सीहोर में कल पहुंच रही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का जायजा लेने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा को नही मालूम कि गुजरात मे उत्तरप्रदेश ओर बिहारियों पे हमले हो रहे हैं।मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि में ग्वालियर में व्यस्त था मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है।जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर सीहोर मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे प्रभात झा ।
प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा ने कहा कि जो आरोप लगाते थे कि जनआशीर्वाद यात्रा प्रशासन के सहयोग से सफल है उनके कल की यात्रा में सारे मुगालते दूर हो जाएंगे आचार संहिता के बाद कल पहली जन आशीर्वाद यात्रा है।
भाजपा के टिकिट वितरण पर प्रभात झा ने कहा कि जीतने वाले को छोड़ेंगे नही,हारने वाले को छेड़ेंगे नहीं।
जो जीतने वाला है उसे टिकिट हर हाल में मिलेगा ,जो हारने वाला है उसे टिकिट नही मिलेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव रघुनाथ भाटी,पूर्व मंत्री कारण सिंह वर्मा, विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष जसपाल अरोरा उपस्थित रहे।


नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक के बाद एक 4 राज्यों में मतदान की तारीखों की घोषणा की। आयुक्त ने फिलहाल तेलंगाना में चुनाव की घोषणा नहीं की है। इसके साथ ही चारों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।
इसके अनुसार मध्यप्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा।
  • नोटिफिकेशन 2 नवंबर
  • नॉमिनेशन 9 नवंबर
  • स्क्रूटनी 12 नवंबर
  • नाम वापस लेने की तारीख 14 नवंबर।
  • 28 नवंबर को होगा मतदान।


छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा। इसके पहले चरण का चुनाव नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों पर होगा।
  • नॉमिनेशन की लास्ट डेट 23 अक्टूबर
  • स्क्रूटनी 24 अक्टूबर
  • नाम वापस लेने की तारीख 26 अक्टूबर
  • 12 नवंबर को होगा चुनाव।
  • दूसरे चरण का चुनाव बची हुई 72 सीटों पर होगा जिसके लिए मतदान 20 नवंबर को होगा।

राजस्थान की बात करें तो वहां चरण में चुनाव होगा।
जबकि मिजोरम में चरण में चुनाव होगा।
11 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएँगे। 




रिपोर्टर-मुकेश सोलंकी। 

सरदारपुर। धार जिले के ग्राम बरमंडल के नजदीक पडुनी गांव  मे गौशाला आयोजित एक  कार्यक्रम मे अतिथि के तौर पर आये  सरदारपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक वेलसिंग भूरिया  पत्रकार वार्ता के दोरान पत्रकरो पर आग बबूला हो गए तथा पत्रकार पर भड़क गए। पत्रकार ने अपने सवाल में पूछा कि आपके द्वारा पूर्व में  पत्रकार भवन बनाने की घोषणा की गई थी।  जिसकी लागत ₹1500000 थी।  वह आज तक नहीं बना । जिसकी घोषणा विधायक वेलसिंह भूरिया ने 14 अगस्त 2017 मे सुदर्शन न्यूज चैनल के 12वे स्थापना दिवस के अवसर पर अतिथि के तौर पर दसई  मे की थी। सरदारपुर विधायक वेलसिंग भूरिया ने सरदारपुर मे सामुदायिक पत्रकार भवन  15 लाख लागत  के निर्माण की घोषणा स्वेच्छा से की थी। जो आज तक धरातल पर कुछ भी नही है। यही प्रश्न करने पर सत्ता के नशे में डूबे विधायक साहब ने गुस्से मे आकर न्यूज़ चैनल के रिर्पोटर राजकुमार विश्वकर्मा व सुदर्शन न्यूज चैनल के कैमरामैन  प्रतिक सिंह राठोर से कैमरा व मोबाईल छिनने की धमकी दी।

विधायक वेलसिंह भूरिया हमेशा विवादों में बने रहते है। भूरिया पहले एनकाउंटर करवाने की धमकी भी दे चुके है। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करने के मामले में भी सुर्खियों में आ चुके है।

पत्रकारों के साथ हुए इस तरह के बर्ताव को लेकर मीडिया जगत में रोष है।
मेरा परिवार 66 वर्षों से भा जा पा की सेवा कर रहा है टिकिट मुझे ही मिलेगा-----सन्नी महाजन



रिपोर्ट-संजय त्यागी सीहोर। 

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव सनी महाजन ने प्रेस वार्ता  मैं कहा  कि मेरा परिवार 66 वर्षों से भाजपा की सेवा कर रहा है मेरे दादाजी ने जन संघ और मेरे पिताजी ने जनसंघ से लेकर भा जा पा की अब तक सेवा की एवं मैं पिछले 30 वर्षों से पार्टी की लगातार सेवा कर रहा हूं। और मैं हमेशा पार्टी नेतृत्व के आदेशों एवं समझाइसो का पालन करता रहा हू। इसलिए सो प्रतिशत आश्वस्त हूं टिकिट मुझे ही मिलेगा और मैं 2018 विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा।
महाजन ने कार्य मंगलम होटल में पत्रकारों से यह भी कहा कि मेरे परिवार से ऐसा भी नहीं है कि एक भाई भाजपा में और एक भाई किसी अन्य पार्टी में हो मेरा पूरा परिवार पूरे समर्पण के साथ 66 वर्षों से भाजपा से जुड़ा हुआ है।
भाजपा नेता की पिछले दिनों से विधानसभा क्षेत्र में चल रही आपका सेवक आपके द्वार यात्रा का कल समापन के अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है।




मनोज कवि----
भोपाल। शिवराज कैबिनेट में मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पदमा शुक्ला ने प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है. कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद पदमा शुक्ला ने कहा कि वो सच्चाई का साथ दे रही हैं. उन्होंने कहा, पूरे प्रदेश में जो तस्वीरें हैं उसको सामने रखते हुए वो कांग्रेस का साथ दे रही हैं.



प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए शुक्ला ने कहा, प्रदेश बेरोजगारी में नम्बर वन, बलात्कार में नम्बर वन और कुपोषण में नम्बर वन है. कांग्रेस मध्य प्रदेश में नया नक्शा बनाएगी. उन्होंने कहा कि ''मैंने पहले भी ईमानदारी से काम किया है और यहां भी करते रहूंगी.

2014 में जब से संजय पाठक ने बीजेपी ज्वाइन की है तब से हमारे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाही की जा रही है. मैं किसी स्वार्थ से कांग्रेस में नही आई हूं. मैं बीजेपी में गांधारी बनकर नही रह सकती थी.'' पदमा शुक्ला ने 29 लोगों के साथ बीजेपी छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की.

बता दें कि पदमा शुक्ला को कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी का कद्दावर नेता माना जाता रहा है. वो 2013 के चुनाव में विजयराघवगढ़ विधानसभा से बीजेपी की उम्मीदवार थीं. वो कांग्रेस के संजय पाठक से चुनाव हार गईं थी. संजय पाठक ने बाद में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी और वो वर्तमान समय में शिवराज सरकार में मंत्री हैं. बताया जा रहा है कि पदमा शुक्ला ने इस्तीफा संजय पाठक के विरोध के चलते ही दिया है।

वही पूर्व कांग्रेस विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव क्षेत्र सक्रिय


रिपोर्टर-विश्वाससिंह पंवार
बदनावर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब सरगर्मीया तेज हो गई है। कांग्रेस व भाजपा दोनो दलो ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दी है। यह विधानसभा चुनाव वर्तमान विधायक भंवरसिंह शेखावत व पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव दोनो के लिए अहम माना जाएगा। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान विधायक भंवरसिंह शेखावत इस बार बदनावर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के मूड में नही है। सम्भावना है कि पार्टी हाईकमान से टिकट भी कट सकता है। ऐसे में विधानसभा के मजबूत दावेदार मनोज सोमानी,राजेश अग्रवाल,महेंद्रसिंह चाचूबना हो सकते है।
        कांग्रेस और भाजपा के स्थानीय उम्मीदवार भी विधानसभा टिकट की दावेदारी को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं,इनमे राजवर्धन सिंह दात्तीगाव,जीपीसिंह राठौर प्रमुख रूप से दावेदारी पेश कर रहे है,वही प्रदेश काँग्रेस पार्टी व श्री मंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास राजवर्धनसिंह को ही टिकट मिलने कि संभावना जताई जा रही है। वही गुपचुप तरीके से चल रही खबरों के अनुसार राजवर्धन सिंह को अगर पार्टी प्रदेश चुनाव की जिम्मेदारी सौपती है तो बदनावर सीट से वे अपने छोटे भाई हर्षवर्धनसिंह को चुनाव में उतार सकते है।
भाजपा की ओर से पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार,महेंद्रसिंह (चाचू बना), मनोज सोमानी, राजेश अग्रवाल आदि के नाम चल रहे है जिसमे मनोज सोमानी,राजेश अग्रवाल मजबूत उम्मीदवार के रूप में सामने आ रहे है।
        कांग्रेस की ओर से प्रमुख दावेदार में पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव है। वही मनीष बोकड़िया,अभिषेकसिंह राठौर भी अपने स्तर से तैयारियों में जुट गए है।
हालांकि विधानसभा चुनाव लगभग 4 माह बाद होने वाले है। किंतु अभी से जोडतोड शुरू हो गया है। अगर इस बार भाजपा वर्तमान विधायक शेखावत को मैदान में उतारती है तो इस बार भी मुकाबला वर्तमान विधायक भंवरसिंह शेखावत व पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के बीच होगा। ऐसा माना जा रहा है। दोनो दलो ने अपने वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओ को मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओ की पुछपरख भी होने लग गई है। शेखावत व दत्तीगांव दोनो क्षेत्र मे सक्रिय है। कांग्रेस की ओर से दत्तीगांव का टिकट फायनल माना जा रहा है। वही शेखावत के लिए स्थानीयवाद का मुददा जरूर परेशानी खडी कर सकता है। यहां भाजपा मे शेखावत के अलावा स्थानीयवाद के मुददे पर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, मप्र तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह चाचूबना पिपलीपाडा, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर राजेश अग्रवाल दावेदार बताए जा रहे है। आने वाले दिनो मे स्थानीयवाद का मुददा जरूर सामने आ सकता है। अभी तो दोनो दलो की ओर से रूठो को मनाने व कार्यकर्ताओ को सक्रिय करने का दौर चल रहा है। आने वाले दिनो मे क्षेत्र की राजनीति मे कई ओर समीकरण बनेगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है।
साढ़े चार वर्षों में भाजपा नेता हुए दरकिनार
विधायक भंवरसिंह शेखावत के कार्यकाल में क्षेत्र के व स्थानीय नेताओं को दरकिनार कर वन मेन शो पूरी विधानसभा में चलाया गया।  जिस कारण क्षेत्र के कई दिग्गज नेता भी विधायक को लेकर अपनी नाराजगी कई बार  प्रकट कर चुके हैं। पश्चिम क्षेत्र के  भाजपा नेता महेंद्रसिंह चाचूबना को भी कई सार्वजानिक  कार्यक्रमों में दरकिनार किया गया।  5 साल पहले जो भाजपा नेता विधानसभा सहित नगर में हमेशा एक्टिव रहते थे, वह भी शेखावत के विधायक बनने के कुछ दिनों बाद चुपचाप सिमट गए।  जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों सहित स्थानीय लोगों के भी कई शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यों में विगत वर्षों में परेशानियां आई। विधायक स्थानीय नहीं होने के कारण कुछ समय के लिए विधायक कार्यालय आकर वापस अपने ग्रहगांव को निकल जाते है।
कांग्रेस में हो गई एकजुटता
कुछ कार्यकर्ताओ मे पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव की कार्य शैली को लेकर जरूर मनमुटाव है। फिर भी आज कांग्रेस एकजुट दिखाई दे रही है।
 नगर के अमित जैन (विक्की) और पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव की मित्रता भी गत वर्षो में घनिष्ठता तक पहुंच गई है। जबकि पहले दोनों में छत्तीस का आंकड़ा था जो कि जगजाहिर है। अमित जैन भी क्षेत्र का एक जाना पहचाना नाम है। सामाजिक क्षेत्र सहित शिक्षा के क्षेत्र में नगर को प्रगति पथ पर आगे ले जा रहे हैं। दिग्विजयसिंह सरकार में इनके मामा सुभाषकुमार सोजतिया स्वास्थ्य मंत्री थे।  जिस वजह से अमित जैन की भी सभी प्रशासनिक अफसरों सहित पार्टी संगठन में खासी पकड़ है।  इसका भी फायदा कांग्रेस को मिलेगा।  वही सभी कांग्रेसियों के एकजुटता के कारण आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अच्छा खासा फायदा होने वाला है। एक ओर फायदा कांग्रेस को मंडलम में हुई नियुक्तियां व कार्यकर्ताओं के जोश से मिलेगा।



🖍स्वराज एक्सप्रेस न्यूज़🖍
      *✍बदनावर✍*
👁👁
*👉दिनभर की खबरें👈*
*@17 सितंबर 2018@*
●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬●
↘आजकल लोग सो दो सौ रूपए सडक पर मिलने पर भी नियत खराब कर लेते है। किंतु आज सडक पर लावारिस मिले 50 हजार रूपए लौटाकर पंचायत समन्वयक ने इमानदारी की मिसाल पेश की। यह रूपए किसी युवक के सडक पर गिर गए थे।

*पंचायत अधिकारी अखलाक मंसूरी ने 50 हजार रूपए लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की, सडक पर मिली थी गडिडया*

आज भी इमानदारी जिंदा है। इस बात को पंचायत अधिकारी ने साबित कर दिखाया। मयूर मार्ग (मंडी बायपास रोड) पर नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के बाहर रोड पर गिरे 50 हजार रूपए पंचायत समन्वयक अधिकारी मोहम्मद अखलाक मंसूरी ने तुरंत उठाकर बैंक मैनेजर के पास जमाकर ईमानदारी की बडी मिसाल पेश की। बाद मे जैसे जैसे लोगो को पता चलता गया। उन्होंने मंसूरी की इस ईमानदारी की खूब दाद दी। मंसूरी ने बताया कि वे आज सुबह 10.30 बजे आफिस जाने के लिए घर से बाहर निकले थे तभी भतीजे अतहर ने बताया कि बडे पापा सामने रोड पर नोट पडे है। जहां यह नोट गिरे थे। उसके सामने ही ग्रामीण बैंक भी स्थित है। दोनो तुरंत रोड पर गए और सौ सौ रूपए के नोटो की पांच गडिडया उठाकर बैंक मैनेजर अखिलेश पुरोहित को सौंपते हुए घटना बताई। उस समय रोड पर सामने से दो अन्य लोग भी यह नोट झपटने के लिए तेजी से पास मे आ रहे थे। किंतु उनके आने से पहले ही मंसूरी ने गडिडया उठा ली थी। मंसूरी समझे कि बैंक से नोट लेकर या जमा कराने के लिए जाते समय किसी व्यक्ति के पास से यह गडिडया गिरी है। कितुं पता करने पर पुरोहित ने बताया कि इस तरह का लेनदेन अभी नही हुआ है तो उन्होंने यह राशि बैंक मे ही मैनेजर को सौंप दी। शाम तक इन रूपयो का कोई दावेदार बैंक मे अथवा थाने पर नही पहुंचा था। आपाधापी के इस दौर मे इतनी बडी राशि को तत्काल उठाकर सौंपने के लिए दिनभर मंसूरी को कई लोगो की सराहना व बधाई मिली। फिलहाल जांच की जा रही है कि यह रुपए किसके गिरे।
↘प्रसिद्व भागवत प्रवक्ता व निर्मोही अखाडे के महंत श्री राधे राधे बाबा की श्रीमद भागवत कथा व रामचरित मानस कथा की तैयारियां जोरो पर चल रही है। कथा पूर्व विधायक व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय प्रेमसिंह दत्तीगांव की स्मृति मे होगी।

*राधे राधे बाबा की भागवत कथा को लेकर कल दत्तीगांव लेंगे बैठक*----

आगामी 23 सितंबर से ग्राम कानवन मे शुरू हो रही प्रसिद्व भागवत प्रवक्ता व निर्मोही अखाडे के महंत श्री राधे राधे बाबा की श्रीमद भागवत कथा व रामचरित मानस कथा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कल दोपहर 3 बजे संतोषी माता धर्मशाला कानवन मे पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के आतिथ्य मे श्रीमद भागवत सत्संग सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता समिति प्रमुख शिवाजी राव सावंत करेगे। 15 दिवसीय यह संगीतमय कथा का 7 अक्टूबर को विश्राम होगा। कानवन क्षेत्र मे पहली बार राधे राधे बाबा के मुखारबिंद से कथा सुनने का श्रद्वालुओे को मौका मिलेगा। बैठक मे सदस्योे को कथा की तैयारियोे को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां सौपी जाएगी।
↘गांव खेड़ा में कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण पाटीदार के पिता शंकरलाल पाटीदार उर्फ राजकुमार (80) का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। कल शाम को नागेश्वर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। वे युवा नेता अश्विन व रोहित पाटीदार के दादाजी थे।
↘आज सुभाष मार्ग स्थित चिरायु हॉस्पिटल में निशुल्क हड्डी रोग एवं दंत  रोग परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमे बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर तेजा दशमी के अवसर पर लगाया गया था। शिविर में रतलाम के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप दुबे तथा इंदौर की दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रतिभा मेहता ने सेवाएं दी

*हड्डी रोग के 42 और दंत रोग के 14 मरीजों ने शिविर का लाभ लिया*

शिविर में निशुल्क परामर्श, एक्स-रे व प्लास्टर लगाए गए तथा 4 गंभीर रोगियों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर की शुरुआत भगवान तेजाजी के चित्र पर पूजन के साथ की गई। यह जानकारी शिविर संयोजक मयूरी जाट ने दी।
↘नगर के मुस्लिम मोहल्लो मे इन दिनो मोहर्रम की चहल पहल देखते ही बनती है। रात मे दस बजे तक विभिन्न मोहल्लो मे छबीले लगाकर प्रसादी रूप मे दूध पिलाया जाता है। कई जगह इमाम हुसैन की याद मे लंगर भी चल रहे है। रात मे नाते व मरसे आदि की रिकार्डिग भी बजाई जाती है।

*कल निकलेगा बदनावर मे मेहंदी का जुलूस*----

कल रात मे इमाम हुसैन की मेहंदी का जुलूस हुसैनी अखाडे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएगा। यह गोया मे बडे साहब के यहां से शुरू होगा और किले मे सरकारी ताजिए के पास जाएगा। महिलाएं अपनी मन्नते पूरी होने पर हाथ मे मेहंदी लेकर जुलूस के साथ जाती है। गुरूवार को मोहर्रम की 9 तारीख को नगर मे बने करीब 35 ताजियोे का जुलूस सरकारी ताजिए को सलामी देने के लिए निर्धारित समय पर किला दरवाजा जाएगा। गोया से शुरू होकर यह ताजिए वापस अपने अपने स्थान पर ताजेदारो के यहां रखे जाएगे। 9 तारीख को ही महिलाएं बडे साहब व बुराक व अन्य ताजियो पर लोभान, अगरबत्ती आदि लगाकर जियारत करेंगी। शुक्रवार 10 तारीख को शहादत की रात मे हुसैनी अखाडे के साथ ताजियो का जुलूस नगर मे निकाला जाएगा और देर रात कर्बला पहुंचकर ताजिए ठंडे किए जाएगे।


  *दो हादसों में दो की मौतें*-

आज दो हादसों में दो मौतें हुई। सुबह बखतगढ़ से कुछ दूर बामाखेड़ी रोड़ पर बाइक सवार युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर कानवन पुलिस के एसआई सुरेंद्र वास्कले मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसकी शिनाख्त सुरेश पिता प्रभु देवदा (21) नि. ग्राम लालपुरा, पुलिस चौकी सारंगी के रूप में हुई। वह रात में अपनी बाइक नं. एमपी 11 एमएफ 0487 से कोद की ओर जा रहा था। आशंका है कि तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वह अपनी मां के साथ मजदूरी करने आया था और रिश्तेदार के यहां रह रहा था। सिर में चोंट आने से उसकी मौत होने की संभावना बताई गई है। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कानवन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

इसी तरह ग्राम पंचायत हनुमंत्या के मजरे बावड़िया में सोमवार सुबह गांव से कुछ दूर बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से 40 साल की विवाहित गुड्डीबाई पति राजाराम की अकाल मौत हो गई। वह कुएं पर कपड़े धोने गई थी, आशंका है कि तभी पैर फिसलने से पानी भरे कुएं में गिर गई। कुएं के पास ही कपड़े पड़े होने से कुछ देर बाद परिजनों ने तलाश की, तो महिला का पता चला। बाद में पुलिस को सूचना देकर शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बदनावर अस्पताल लाया गया। दोपहर बाद पीएम कर घर ले जाया गया
↘आज न्यायालय प्रांगण में बदनावर ब्लाॅक के शाला त्यागी किशोरी व बालिकाओं के लिए विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद मूसा खान, जज निर्मल मंडोरिया व सचिन जाधव, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजनसिंह देवड़ा, मानवाधिकार कार्यकर्ता जयेश राजपुरोहित, ब्लाॅक महिला सशक्तिकरण अधिकारी ममता चौधरी मंचासीन थे।

*शाला त्यागी किशोरी व बालिकाओं के लिए शिविर लगाया*----

इस अवसर पर एडीजे खान ने बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से पालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 (पाक्सो) के बारे में बताते हुए उनके साथ होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से बोलचाल की भाषा में अवगत कराया। आपने बालिकाओं का न्यायालय प्रांगण में स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी यहां आए, यह हमारा सौभाग्य है। सामान्यतः न्यायालय में अपराधी व पीड़ित ही आते हैं। इस हेतु विभाग व स्टाॅफ की सराहना कर यह भी कहा कि सभी वेतन के लिए नौकरी तो करते ही हैं पर समाजसेवा करके कुछ सामाजिक दायित्व भी निभाना चाहिए।  चौधरी ने बताया कि शाला त्यागी बच्चों को लोक सेवा केंद्रों का भ्रमण करवाया जा रहा है। ताकि उन्हें भविष्य में किसी कार्य के लिए आना पड़े तो आत्मविश्वास की कमी नहीं रहे। बार अध्यक्ष देवड़ा ने कहा कि बालिकाओं की पढ़ाई क्यों छूटी, इस बारे में पता कर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। शिविर के बाद बालिकाओं को न्यायालय प्रांगण बताते हुए अदालत, वीडियो कांफ्रेंसिंग, कारागृह आदि दिखाते हुए न्यायालय प्रक्रियाओं के बारे में अवगत कराया। समापन पर टाॅफी दी गई। शिविर में नायब नाजिर अजीत चौहान, न्यायालयीन स्टाॅफ, वकील, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, पक्षकार मौजूद थे। संचालन जयेश राजपुरोहित ने किया। ममता चैधरी ने आभार माना।
↘तेजा दशमी के अवसर पर बखतगढ़ में स्वर्गीय गोपाल पटेल की स्मृति में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। राजस्थान के कलाकारों द्वारा तेजाजी के भजन पर नृत्य किया जाएगा व् भजन गाए जाएंगे। कार्यक्रम कल शाम 7 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम आयोजक जाट समाज बखतगढ़ है।
=============================
         *🇮🇪रिपोर्टर🇮🇪*
   🙏मनोज सोलंकी कवि🙏
               बदनावर
नई दिल्ली । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा द्वारा पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान येदियुरप्पा ने कहा कि किसानों का कल्याण हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है। कर्नाटक में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए हम 1,50,000 करोड़ रुपये आवंटित करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में हर क्षेत्र में पानी पहुंचे। इस बीच येदियुरप्पा ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में उनकी जीत पक्की है। 
      कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब महज चंद दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा दमखम दिखाई नजर आ रही है। कर्नाटक का चुनावी रण जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धुंआधार प्रचार में जुटे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार सिद्धरमैया नहीं सिद्धा रुपैया सरकार है। तो वहीं राहुल भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे। कर्नाटक का रण जीतने के लिए राहुल गांधी ने कसी कमर, ऐसा होगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो यह भी पढ़ें गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव हैं, ऐसे में चुनाव से पहले का यह एक हफ्ता सभी पार्टियों के लिए काफी अहम हैं। जहां आज चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी कर्नाटक के कलबुर्गी, गजेंद्रगढ़ में रैली करेंगी। वहीं भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश में कई रैलियां करेंगे।

नई दिल्ली । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा द्वारा पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान येदियुरप्पा ने कहा कि किसानों का कल्याण हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है। कर्नाटक में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए हम 1,50,000 करोड़ रुपये आवंटित करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में हर क्षेत्र में पानी पहुंचे। इस बीच येदियुरप्पा ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में उनकी जीत पक्की है। 
      कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब महज चंद दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा दमखम दिखाई नजर आ रही है। कर्नाटक का चुनावी रण जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धुंआधार प्रचार में जुटे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार सिद्धरमैया नहीं सिद्धा रुपैया सरकार है। तो वहीं राहुल भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे। कर्नाटक का रण जीतने के लिए राहुल गांधी ने कसी कमर, ऐसा होगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो यह भी पढ़ें गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव हैं, ऐसे में चुनाव से पहले का यह एक हफ्ता सभी पार्टियों के लिए काफी अहम हैं। जहां आज चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी कर्नाटक के कलबुर्गी, गजेंद्रगढ़ में रैली करेंगी। वहीं भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश में कई रैलियां करेंगे।

नई दिल्ली । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा द्वारा पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान येदियुरप्पा ने कहा कि किसानों का कल्याण हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है। कर्नाटक में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए हम 1,50,000 करोड़ रुपये आवंटित करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में हर क्षेत्र में पानी पहुंचे। इस बीच येदियुरप्पा ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में उनकी जीत पक्की है। 
      कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब महज चंद दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा दमखम दिखाई नजर आ रही है। कर्नाटक का चुनावी रण जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धुंआधार प्रचार में जुटे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार सिद्धरमैया नहीं सिद्धा रुपैया सरकार है। तो वहीं राहुल भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे। कर्नाटक का रण जीतने के लिए राहुल गांधी ने कसी कमर, ऐसा होगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो यह भी पढ़ें गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव हैं, ऐसे में चुनाव से पहले का यह एक हफ्ता सभी पार्टियों के लिए काफी अहम हैं। जहां आज चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी कर्नाटक के कलबुर्गी, गजेंद्रगढ़ में रैली करेंगी। वहीं भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश में कई रैलियां करेंगे।