Articles by "सीहोर राजनितिक"
Showing posts with label सीहोर राजनितिक. Show all posts

भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क किया।


संजय त्यागी।

सीहोर। विधानसभा क्षेत्र सीहोर से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुदेश राय विधायक का जनसम्पर्क तेज गति से जारी है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने नगरीय क्षेत्र सीहोर में घर-घर जाकर लोगो से आर्शीवाद लिया इस दौरान क्षेत्र में रिकार्ड विकास कार्य कराने वाले विधायक श्री राय का नगरवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। वही दूसरी ओर नगरीय क्षेत्र सीहोर में श्रीमति अरूणा सुदेश राय ने वार्ड क्रमांक 24 और 28 में जनसम्पर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का विनम्र अनुरोध किया। 

जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र सीहोर से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुदेश राय विधायक ने बुधवार को नगर के क्षेत्र ड्रीमसिटी, चाणक्यपुरी, वैशालीनगर, भोपालनाका, ग्राम मुरली, नेहरू कालोनी, लेबर कालोनी और श्रीराम कालोनी में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान श्री राय का नगरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। बताया गया है की इस दौरान अनेक पार्षदगण, भाजपा नेतागण और बडी संख्या में नगरवासी भी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। 

इधर सीहोर नगर मे श्रीमति अरूणा सुदेश राय ने शहर के अनेक वार्डो में जनसम्पर्क किया। श्रीमति राय के साथ बडी संख्या में महिलाओं ने भी जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की । समाजसेवी अखिलेश राय ने भी बडी संख्या में युवाओं के साथ अनेक स्थानों पर जनसम्पर्क किया। 

कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ मण्डी क्षेत्र में किया जनसंपर्क।


संजय त्यागी।

सीहोर। आज  कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपना जनसंपर्क अभियान मण्डी गेट से प्रारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकगणों व व्यापरी बन्धुओं ने सुरेन्द्र सिंह ठाकुर का समर्थन कर मण्डी क्षेत्र की मूल भूत समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि विगत 30 वर्षों से  क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नही हो पाया है। मण्डी क्षेत्र के समस्याऐं जस की तस बनी हुई है। चीटी के चाल से चल रहे ओवर ब्रीज का कार्य भी अभी तक पूर्ण नही हो पाया है, इस कारण से भी क्षेत्र के नागरिकों में पूर्व जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। इस पर श्री ठाकुर ने कहा कि यदि आप लोगों का भरपूर आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ तो मैं आपकों विश्वास दिलाता हूं कि पुरे विधानसभा क्षेत्र, शहर एवं मण्डी क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास कराना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इस क्रम में आगे बढ़ते हुए श्री ठाकुर का काफिला जनता कॉलोनी, एमपीइबी कॉलोनी पंहुचा जहां पर महिलाओं एवं बेटियों  ने सुरेन्द्र सिंह ठाकुर का तिलक कर आरती उतारी  एवं नागरिकों को द्वारा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत करते हुए रोडों एवं नालियों की समस्याओं से अवगत कराया। श्री ठाकुर ने स्वागत से अभीभूत होकर कहा कि आपकी सभी समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। मण्डी के अन्य क्षेत्रों में भी कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया एवं विजयश्री का अशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह ठाकुर के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित कमेटी के सदस्य, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी निर्दलीय प्रत्याशी के साथ।

संजय त्यागी।

सीहोर। सीहोर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी उषा सक्सेना अपने नियमित प्रचार एवं जनसंपर्क में जुटी है। उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमलता राठौर के बाद महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष गायत्री खत्री भी निर्दलीय प्रत्याशी उषा सक्सेना के समर्थन में आ गई हैं। आज मंडी क्षेत्र में निर्दलीय उषा सक्सेना के साथ भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया।

महिला मोर्चा कि नगर अध्यक्ष गायत्री खत्री ने मीडिया को बताया भाजपा संगठन में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता इसलिए मैं निर्दलीय महिला उम्मीदवार उषा सक्सेना के समर्थन में काम कर रहीं हूँ।

आपको बता दें कि उषा सक्सैना को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रही है उन्हें पार्टी से निकालने की कार्यवाही की जा चुकी है।

पिछला चुनाव मेरी ही गलती से हारा था बीमार होने के कारण 50 गांवों का दौरा भी नहीं कर पाया था::-- पूर्व मंत्री वर्मा

संजय त्यागी।

सीहोर। इच्छावर से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा अपने नियमित प्रचार एवं जनसंपर्क के दौरान ग्राम बिलकिसगंज पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की पिछला चुनाव तो मैं मेरी गलती से ही हार गया था मैं बीमार था कई गांवों का लगभग 50 गांवों का दौरा भी नहीं कर पाया था लोगों को मतदान का निमंत्रण नहीं दे पाया था। लेकिन अब मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं सबसे मिल रहा हूं ।और सबसे बड़ी बात पिछले 5 साल में जनता ने देख लिया एक रुपए का भी काम नहीं हुआ।


प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों के लिए छात्रों के लिए किसानों के लिए बहुत काम किया है।

और अब जनता समृद्ध मध्य प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को जिताएगी।


इससे पहले बिलकिसगंज पहुंचने पर पूर्व मंत्री वर्मा का समर्थकों वह कार्यकर्ताओं में स्वागत किया एवं बिलकिसगंज में रैली निकाली। 

पूर्व मंत्री वर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

आपको बता दें कि करण सिंह वर्मा लगातार 28 साल विधायक रहे किंतु पिछले चुनाव में मामूली अंतर से हार गए थे।

मैंने विधानसभा में 100% उपस्थिति दी है एक भी पढ़त नहीं की:- -शेलेन्द्र पटेल

संजय त्यागी।

सीहोर। इछावर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र पटेल ने जनसंपर्क के दौरान ग्राम सेवनिया में एक नुक्कड़ सभा में कहा की 5 साल पहले आपने मुझे चुनकर विधानसभा भेजा था। मैंने वह काम बखूबी निभाया।

इन 5 सालों में मैंने विधानसभा में एक भी पढ़त नहीं की 100% उपस्थिति दी है। मैंने सदन में क्षेत्र की समस्याओं, किसानों की समस्या जिम्मेदारी से उठाई।

सड़क से लेकर सदन तक किसानों के लिए क्षेत्र के लोगों के लिए मैंने संघर्ष किया है।

पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के वचन पत्र में मेरे द्वारा दिए गए कुल 50 सुझावों में से 40 सुझावों को मध्य प्रदेश कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल किया गया है मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं की मेरे इतने सारे सुझावों को कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल किया गया है।


पूर्व मंत्री वर्मा पर किया कटाक्ष।

कमलनाथ बूढ़ा बैल है तो आप क्या हो:-पटेल

कहते हैं चुनावों में पुरानी बातें अक्सर सामने आती है। पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा कमलनाथ पर दिए गए बयान को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है।  

विधायक शैलेंद्र पटेल मतदाताओं से कहा की कमलनाथ जी के अध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा था की कमलनाथ बूढ़ा बैल है क्या करेगा, पटेल ने कहा कि मैं पूछता हूं कमलनाथ बूढ़ा बैल है तो आप क्या हो पूर्व मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा आप भी क्या करोगे।

आपको बता दें कि कमल नाथ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने उनको बूढ़ा बैल कहा था और कहा था कि वह क्या करेंगे।

सीहोर में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान 

रिपोर्टर - संजय त्यागी 


सीहोर। प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी ने महाजनसंपर्क अभियान कि शुरुआत की है । जिसमें  नेता एवं कार्यकर्ता जनता  से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं सीहोर में भी भाजपा के लिए संपर्क अभियान का शुभारम्भ आज शाम 6 बजे हुआ। जनसम्पर्क अभियान का शुभारम्भ विधायक सुदेश राय ने उद्बोधन कर किया।  जनसम्पर्क कोतवाली चौराहे से मेन मार्केट होते हुए लिसा टाकीज चौराहे तक किया गया। जनसम्पर्क  में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा बाजार में दुकानों पर एव जनता को पम्पलेट बांटकर भाजपा सरकार की योजनाओ से अवगत कराकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  सीताराम यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष जसपाल अरोरा जिला मंत्री धर्मेन्द्र राठौर, सुदीप व्यास ,मण्डल अध्यक्ष प्रिंस राठौर ,  महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, मानसिंह  परमार, प्रदीप बिजोरिया, ब्रजमोहन सोनी, ओम राय, कमलेश कुशवाह, पूजम कुशवाह, पार्षद  सुशील ताम्रकार, विजेंद्र परमार, गोपाल बिसोरिया, मुकेश मेवाड़ा, सफीक बाबा, इरशाद पहलवान, कमलेश राठौर, अर्जुन राठौर, विजय तिवारी, आशु त्यागी, अंकित राठौर, नितेश अग्रवाल, धीरज खत्री मुकेश यादव, कुलदीप कर्णवंशी, राजू मेवाड़ा, अरविन्द मेवाड़ा, अनिल मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस व् भाजपा नेताओं ने समाप्त कराया गेहलोत का अनशन।

रिपोर्टर-संजय त्यागी।


सीहोर। सीहोर जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को लेकर पिछले 3 दिनों से जारी कांग्रेस नेता आशीष गहलोत का अनशन आज कांग्रेस और भाजपा नेताओं की उपस्थिति में समाप्त हुआ।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व सांसद सुरेंद्रसिंह ठाकुर , इछावर विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व नपा अध्यक्ष जसपाल अरोरा, कांग्रेस अध्यक्ष रतनसिंह ठाकुर ने गहलोत को ज्यूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इससे पूर्व तहसीलदार एवं सिविल सर्जन अनशन स्थल पर पहुंचे गहलोत को  जूस पिलाया।

इस तीन दिवसीय अनशन में खास बात यह रही आम और खास सभी लोगों के समर्थन के साथ कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं समाजसेवीयो सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिला। इन सब से साबित होता है कि अस्पताल की समस्या सीहोर की एक बड़ी समस्या जिसका समाधान बहुत जरूरी है।

अनशन पर बैठे गहलोत ने कहा की अस्पताल की समस्याओं को मैं काफी दिनों से देख रहा था मेरे मन में पीड़ा थी इसके समाधान के लिए मैंने अनशन शुरू किया और जब तक इसका समाधान नहीं होगा हम इस लड़ाई को आगे भी लड़ते रहेंगे।







रिपोर्ट-संजय त्यागी, सीहोर

सीहोर। जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओ एवं डॉक्टरों की लापरवाही के कारण शहर और आसपास के ग्रामीण मरीजों को जिला अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिलने की एक बडी समस्या सीहोर में वर्षो से बनी हुई हैं।
अस्पताल की इन समस्याओं को लेकर अस्पताल में कई बार विवाद भी हुए हैं।
अब जिला चिकित्सालय की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता आशीष गेहलोत अस्पताल परिसर में 3 दिवस के अनशन पर बैठे गए है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च करके ट्रामा सेंटर बनाया सुविधाएं बड़ाई फिर भी मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अनशन पर बैठे आशीष गेहलोत ने बताया कि प्रशासन को समस्याओं कास्थायी समाधान करना होगा।

  
रिपोर्ट-संजय त्यागी सीहोर।

सीहोर। सीहोर जिले के सलकनपुर देवीबी धाम में प्रदेश की पहली हाईटेक पुलिस चौकी बनकर लोकार्पण के लिए तैयार हो चुकी है। देखने पर यह पुलिस चौकी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स या मल्टी से कम नहीं है।इस चौकी का निर्माण कार्य म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल द्वारा किया गया है। उपयंत्री पवन कुमार  का कहना है की इस पुलिस चौकी का निर्माण कार्य बहुत ही महत्वकांशी ढंग से एवं गुणवत्ता पूर्वक कम समय में किया गया है।तथा पुलिस चौकी का काम पुरा हो चुका है।                                                     
           इस पुलिस चौकी में सलकनपुर देवी धाम पर लगाए गए 58 सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। हालांकि इन सीसीटीवी के फुटेज सीधे जिला मुख्यालय और भोपाल स्थित मुख्यालय से भी देखे जा सकेंगे। पुलिस विभाग का मानना है कि यह पुलिस चौकी पूरे मप्र की पहली अत्याधुनिक हाईटेक पुलिस चौकी है। प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीधाम सलकनपुर में मप्र पुलिस एक ऐसी पुलिस चौकी तैयार की जा रही है जो मप्र की पहली और सर्वसुविधायुक्त चौकी होगी। इस चौकी का निर्माण कार्य काफी कम समय में हो चुका है और 2 अक्टूम्बर को इसका लोकार्पण किया जाना है। इस चौकी में एक नहीं बल्कि अनेक खासियतें हैं। नवरात्र में यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आएंगे। उनकी सुविधाओं को देखते हुए इसका निर्माण जल्दी करवाया गया है। जिसका निर्माण कार्य म.प्र. पुलिस हाऊसिंग के प.यंत्री जी. के. यादव,स.यंत्री योगेश वैद्य उपयंत्री पवन कुमार दवंड़े द्वारा किया गया है।                                                     
चौकी में यह विशेषताएं---
सलकनपुर की पुलिस चौकी कोई साधारण पुलिस चौकी नहीं होगी। इस चौकी के लिए चार मंजिला इमारत तैयार की गई है। इसमें नियंत्रण कक्ष भी बनेगा। मंदिर और परिसर क्षेत्र में लगे 58 सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम भी यही बनेगा। दो बैरक भी बनाये गये हैं।                                                    
पुलिस चौकी बनकर तैयार,बहुत ही कम समय में इतने विशाल भवन का किया निर्माण
सलकनपुर की पुलिस चौकी लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनी है। चौकी का निर्माण पिछले साल 25 नवम्बर को शुरु हुआ था। 9 महीने में काम लगभग पूरा हो चुका है। साथ ही इस माह लोकार्पण भी किया जा रहा है।
मेरा परिवार 66 वर्षों से भा जा पा की सेवा कर रहा है टिकिट मुझे ही मिलेगा-----सन्नी महाजन



रिपोर्ट-संजय त्यागी सीहोर। 

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव सनी महाजन ने प्रेस वार्ता  मैं कहा  कि मेरा परिवार 66 वर्षों से भाजपा की सेवा कर रहा है मेरे दादाजी ने जन संघ और मेरे पिताजी ने जनसंघ से लेकर भा जा पा की अब तक सेवा की एवं मैं पिछले 30 वर्षों से पार्टी की लगातार सेवा कर रहा हूं। और मैं हमेशा पार्टी नेतृत्व के आदेशों एवं समझाइसो का पालन करता रहा हू। इसलिए सो प्रतिशत आश्वस्त हूं टिकिट मुझे ही मिलेगा और मैं 2018 विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा।
महाजन ने कार्य मंगलम होटल में पत्रकारों से यह भी कहा कि मेरे परिवार से ऐसा भी नहीं है कि एक भाई भाजपा में और एक भाई किसी अन्य पार्टी में हो मेरा पूरा परिवार पूरे समर्पण के साथ 66 वर्षों से भाजपा से जुड़ा हुआ है।
भाजपा नेता की पिछले दिनों से विधानसभा क्षेत्र में चल रही आपका सेवक आपके द्वार यात्रा का कल समापन के अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है।