संजय त्यागी
सीहोर। सीहोर में कल पहुंच रही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का जायजा लेने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा को नही मालूम कि गुजरात मे उत्तरप्रदेश ओर बिहारियों पे हमले हो रहे हैं।मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि में ग्वालियर में व्यस्त था मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है।जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर सीहोर मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे प्रभात झा ।
प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा ने कहा कि जो आरोप लगाते थे कि जनआशीर्वाद यात्रा प्रशासन के सहयोग से सफल है उनके कल की यात्रा में सारे मुगालते दूर हो जाएंगे आचार संहिता के बाद कल पहली जन आशीर्वाद यात्रा है।
भाजपा के टिकिट वितरण पर प्रभात झा ने कहा कि जीतने वाले को छोड़ेंगे नही,हारने वाले को छेड़ेंगे नहीं।
जो जीतने वाला है उसे टिकिट हर हाल में मिलेगा ,जो हारने वाला है उसे टिकिट नही मिलेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव रघुनाथ भाटी,पूर्व मंत्री कारण सिंह वर्मा, विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष जसपाल अरोरा उपस्थित रहे।
0 comments so far,add yours