Articles by "क्राइम"
Showing posts with label क्राइम. Show all posts
दिनदहाड़े लूट व मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार।



संजय त्यागी।
सीहोर। सीहोर में पिछले दिनों दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई लूट एवं मारपीट के तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सीहोर राजेश चंदेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की पिछले दिनों दो बाइकों पर सवार 3 व्यक्तियों ने देवेंद्र लोधी नामक व्यक्ति को हाईवे पर जहांगीरपुरा जोड़ के पास रोककर मारपीट कर जेब से जबरदस्ती 1700 रु लूट लिए थे। देवेंद्र लोधी के चिल्लाने पर आते जाते व्यक्तियों को देख एक मोटरसाइकिल छोड़कर आरोपी भाग निकले थे।
कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर थाना प्रभारी संध्या मिश्रा के नेतृत्व में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश कर गंज सीहोर निवासी तीन आरोपियों राहुल मालवीय  आत्मज देवकरण मालवीय, राहुल लोधी पिता जगन्नाथ लोधी, आदित्य पंथी पिता अर्जुन पंथी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों से अन्य वारदातों में शामिल होने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बांद्राभान आश्रम डकैती के आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार।




संजय त्यागी। 
सीहोर/शाहगंज। बान्द्राभान के सुविख्यात बाईराम आश्रम के पास पतई वाले  स्वामी  स्वरूपानंद  आश्रम में  हथियारबंद दर्जनभर  डकैतों द्वारा डाली गई डकैती के आरोपियों को पुलिस ने चन्द धंटो के अंदर ही घेराबंदी कर  दो आरोपियों को पकड़ लिया। दो आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को अन्य आरोपियों की भी जानकारी लग चुकी है । डकैती के आरोपियों से 48 हजार रूपये नगद ,स्वीफ्ट कार , मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है ।
आरोपियों की पहचान  अमीन खा पिता  मोहम्मद रईस 30 वर्ष निवासी निशातपुरा भोपाल  एवं तुकाराम  पिता भीमराव  48 वर्ष  अहमदनगर महाराष्ट्र के रूप में हुई है।आरोपीयों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से  अन्य आरोपियों की जानकारी भी पुलिस को मिली है । आरोपियों से पूछताछ जारी है।
शनीवार प्रातः करीब 3 बजे  जिले के शाँहगंज थाना क्षेत्र में स्थित सुविख्यात आश्रम में  डकैती के समय  स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज एवं  साध्वी प्रज्ञा गिरी  और उनके सेवक मौजूद थे  डकैत आश्रम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और हथियार दिखाकर डरा धमकाकर डकैत ₹86000 नगद दो मोबाइल एवं आश्रम के बर्तन सहित कुछ अन्य सामान लूटकर ले गए।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश चन्देल, अति. पुलिस अधीक्षक समीर यादव के मार्गदर्शन मै थाना प्रभारी मनोज दुबे एंव सहयोगीयों के अथक प्रयासों से डकैती के  आरोपियों को  चंद घंटों में घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता मिली ....।।




संजय त्यागी

सीहोर। आज शनिवार सुबह कस्बा स्थित कब्रिस्तान के पास से एक अधजली लाश मिली है। जिसके चलते क्षेत्र के लोग भय में हैं। वहीं लाश के पास ही एक बाइक भी खड़ी हुई थी। लाश के मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है, मामले में पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार कस्बा क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान के पास एक 30 से 40 वर्षीय युवक की अध जाली लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

युवक की इस तरह अजली लाश पर होने से आसपास के क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों में सनसनी फैल गई,लाश के पास ही एक बाइक खड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त इल्ली अंसारी के रूप में हुई है। वह इस अवस्था में कैसे पहुंचा इसके संबंध में अभी पता नहीं चल सका है ।पुलिस जाँच कर रही हैं।पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा।



रिपोर्टर मनोज कवि-

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में आज सुबह रिंगनोद थाने के एसआई पर चार बदमाशों ने बंदूक से हमला कर दिया।आरोपियों ने एसआई को मारने के उद्देश्य से गोली चलाई, जो सीधा उनकी पीठ पर जा लगी।एसआई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसआई का नाम सीताराम उपाध्याय बताया जा रहा है।घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, रिंगनोद थाना प्रभारी सीताराम उपाध्याय को सूचना मिलीं थी कि गांव जामदा भूतिया में कुछ बदमाश ग्रामीणों के बैल और बकरी छुड़ाकर ले जा रहे है।इसके बाद उपाध्याय कार्रवाई के लिए वहां पहुंचे। पुलिस को देख बदमाश बैल-बकरियों को छोड़ पेड़ के पीछे जा छुपे। जैसे ही उन्होंने बैल-बकरियों को अपने कब्जे में लिया बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी।जिसमें बंदूक का एक छर्रा उनकी पीठ में जा लगा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।  मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालात गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने आसपास के गांवों में सर्चिंग ऑपरेशन भी चलाया है।
कानवन। थाना अंतर्गत ग्राम दत्तीगारा के खेत में एक युवती के उज्जैन जिले के रहने वाले आरोपी रोहित पिता भेरूलाल द्वारा 5 सितंबर को अष्लील फोटो ले लिए। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड़ कर दिया। साथ ही आरोपी ने युवती के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ भी की थी। ऐसे में पुलिस ने आज युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 ग सहित अन्य धारा में प्रकरण दर्ज किया है।


धार। न्यायाधीश हरिशरण यादव द्वारा विशेष सत्र प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए आरोपी सद्दाम पिता मेहमुद निवासी आवलीपुरा तेहसील गंधवानी के आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने घटना दिनांक 02-02-2015 को पीडिता युवती को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठाया व एक कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया, जहां पर कोर्ट ने आरोपी को अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई है।