Articles by "बिडवाल"
Showing posts with label बिडवाल. Show all posts




रिपोर्टर- नारायण मकवाना

बिडवाल। कांग्रेस मंडल बिडवाल की बैठक रखी गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक सेक्टर व बूथ प्रभारी अपने अपने काम पर लग जाए और सदस्य प्रत्येक घर जाकर  कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र को आम जनता के बीच बताया जाए और किसान बेरोजगार आदि के फार्म भरवाए जाए। महिला सशक्तिकरण को भी साथ लेकर चले। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष विजयसिंह पवार, दिलीप पाटीदार कोद, भेरुलाल चावड़ा, मनीष पाटीदार रानीपुरा, आत्माराम जाट , दिनेश गिरवाल, विक्रम पटेल , साजिद खान के साथ ही  मंडलम अध्यक्ष विष्णु मरगला, सेक्टर प्रभारी सदाशिव बोरिया, संजू बना, दशरथ छपरा वाला, उमाशंकर बोरिया, उमेश पँवार उपसरपंच, रणछोड़ मरगला,  बाबूलाल निगम , महेश सिसोदिया, रामेश्वर पटेल जालमपुरा , गोपाल पाटीदार शेरगढ़, चुन्नीलाल  सिर्वी बिडवाल, रूपसिंह सिसोदिया, राहुल बना चिराखान, सत्यनारायण धाकड़ , मांगीलाल किशनपुरा,  गणपत कटारा भावलापड़ा, प्रहलाद लक्कड़ आदि उपस्थित थे।







नारायण  मकवाना।
बिडवाल- राजवाडा चौक अंबिका माता मंदिर दुर्गा चौक कालिका माता परिसर पर माता रानी की स्थापना की गई पंडाल सजा गए शाम होते ही दर्शन दर्शनार्थियों की भीड़ गरबा देखने के लिए लग जाती हैं स्कूल के बालक बालिका द्वारा गरबा डांडिया की खनक शाम होते चालू हो जाती है बालक बालिका राजस्थानी गुजराती वेशभूषा में सज धज कर माता रानी के दरबार में गरबा खेलने आ जाते हैं राजवाडा चौक पर   वैष्णो विद्या विहार ट्राई एजुकेशन स्कूल केमलीया इंटरनेशनल स्कूल शेरगढ़ सरदार पटेल स्कूल आदि अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया कल राजवाड़ा चौक बुग्गी डांस कंपटीशन आयोजन होने वाला है जिससे बच्चों द्वारा कई दिनों से तैयारी की जा रही हैं उधर कालिका माता मंदिर परिसर दुर्गा चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया वह रास गरबा का प्रतिदिन आयोजन कर समिति द्वारा पुरुस्कार दिया जा रहा है मुख्य अतिथि हेमेंद्र सिंह पवार पंडित छोटू शास्त्री भाजपा युवा नेता अशोक पटेल उपस्थित थे व अंबिका माता मंदिर पर सरदार पटेल स्कूल के बच्चों द्वारा गुजराती गरबो की शानदार प्रस्तुति  दी जा रही है जो श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है सोमवार को कन्या भोज का आयोजन कर रात्रि को छप्पन भोग प्रसादी का वितरण किया जा रहा है