महाशिवरात्रि पर बैजनाथ मंदिर मे दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्वालु, 41 हजार लडडूओं का लगाया गया भोग

रिपोर्टर-मनोज कवि 9826476944

बदनावर। नगर समेत ग्रामीण अंचल में आज महाशिवरात्रि श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर नगर में महाकाल मंडल के तत्वावधान में शिव बारात भी निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल हुए शिव पार्वती व बाराती आकर्षण का केंद्र रहे।

नगर के शिव मंदिरों में अलसुबह से दर्शनार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह देर रात तक चला। सबसे अधिक श्रद्धालू दर्शनीय श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। जहां महिला व पुरूष दर्शकों ने अलग-अलग लाइन में लगकर भोलेनाथ के दर्शन किए। मंदिर में बैजनाथ भक्त मंडल द्वारा 41 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया। बाद में देर रात तक प्रसादी बांटी गई। कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी कर रहे थे। मंदिर प्रांगण में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। शिवलिंग का भी मनमोहक श्रंगार किया गया। नगर के श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर, सोमेश्वर, आरोगेश्वर आदि शिवालयों में भी अभिषेक के बाद श्रंगार किया गया। दिनभर शिव महिमा के गीत बजते रहे। प्रसादी बांटी गई। मंदिरों को सजाया गया था। इस बार सौमेश्वर चोहारे पर भी शिवरात्री की धूमधाम रही। युवाओ द्वारा इस बार अलग से तैयारियां की गई थी।  

बदनावर में धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात, खुब थिरके युवा-------

शिवबारात श्री बैजनाथ महादेव मंदिर से ढोल ढमाकों एवं बैंड बाजों के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा में शिव महिमा के गीत और भजन गाते हुए महिलाएं चल रही थी। इनके साथ डीजे, नासिक व पंजाब के ढोल, बदनावर के 2 बैंड, ताशे बजाते युवा भी शामिल हुए।  

नगर में जगह-जगह बारात का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बस स्टेंड पर फ्रेेंड्स ग्रुप, नगर परिषद, वैष्णव बैरागी समाज, भेरूउखलिया ग्रुप, जांगिड़ ब्राह्मण समाज, सोमेश्वर चोराहा ग्रुप, भेरूबाबा ग्रुप आदि कई संस्थाओं ने अलग-अलग मंच बनाकर स्वागत किया। फ्रेंड्स ग्रुप ने आइसक्रीम भी खिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रुप सदस्य उपस्थित थे।  नगर भ्रमण के बाद पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शोभायात्रा पहुंची। जहां आरती के पश्चात समापन हुआ। इस मौके ओर भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह भी हुआ।  शोभायात्रा को लेकर नगर में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। एक तरह से अवकाश जैसी स्थिति रही। 

स्थानीय कलाकार गोवर्धनसिंह पंवार की मंडली भी आकर्षण का केंद्र रही। सजधज कर आए शिवगण भी बारात के साथ नाचते हुए चल रहे थे। 


सोमेश्वर चौराहे पर भी दिनभर रही धूम-

सोमेश्वर चौराहे पर स्थित शिव मंदिर भी आकर्षण का केंद्र रहा। दिनभर यहाँ उत्साह का माहौल रहा। श्रदालुओ को सवा 5 क्विंटल फरियाली खिचड़ी बांटी गई। शाम को शिव बारात का भी जोरदार स्वागत कर बारातियों को  मोसंबी बांटी। शाम को धुमधाम से महाआरती हुई। इस मौके पर 2 क्विंटल पेड़ो का भोग लगाया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours