Articles by "बदनावर दुर्घटना।"
Showing posts with label बदनावर दुर्घटना।. Show all posts

फोरलेन पर पैदल जा रहे युवक को अंगूर से भरी तूफान टक्कर मारने के बाद रोड किनारे खाई में कूदी।

दो मरे, एक घायल, 

मृतक को निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा......


मनोज कवि। 

बदनावर। कानवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि में 12:00 बजे के लगभग महू नीमच मार्ग कानवन व नागदा के बीच एक तूफान के चालक ने तेज व लापरवाही चला कर पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खाई में अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। घटना में पैदल जा रहे युवक की  मृत्यु हो गई और तूफान के चालक व एक अन्य वाहन मेंं ही  फंस गए। घटना में पैदल जा रहे है युवक व तूफान चालक की मृत्यु हुई है। तूफान में फंसे हुए युवक को निकालकर धार के भोज चिकित्सालय में भर्ती किया गया है । दोनों मृतकों को पीएम के लिए बदनावर भेजा गया है।  पुलिस को सूचना मिलने पर कानवन थाना के एएसआई जाट , प्रधान आरक्षक मनीष, डायल हंड्रेड के दिनेश सोलंकी, और पायलट राधेश्याम तुरंत मौके पर पहुंचे। तूफान अंगूर भर कर महाराष्ट्र से नीमच जा रही थी। खबर लिखे जाने तक मृतकों व घायल के नाम पता नहीं चले हैं। इस दौरान इंदौर से बदनावर लौट रहे युवा कुलदीप जाट रिटोड़ा, सुमित पंवार, देव आशीष वर्मा आदि ने भी घायलों को वाहन से निकालने में काफी मदद की व अस्पताल भेजा।

बदनावर पुलिस का गश्ती वाहन पलटा, 2 एएसआई समेत चार घायल। 

मनोज कवि

बदनावर। लेबड नयागांव फोरलेन पर यहां से एक किमी दूर पिटगारा तिराहे पर गुरूवार सुबह 3 बजे बदनावर पुलिस के गश्ती वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गाडी पलट गई और उसमे सवार दो एएसआई समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराने के बाद वाहन चालक सैनिक रामसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 

 रात में हुआ हादसा-----

जिसमे बताया कि वह एएसआई एआर खान व आरसी भाभर के साथ रात मे गश्त कर रहा था तभी बडी चौपाटी पर संदेही विष्णु खदेडा निवासी पिपलिया थाना कानवन खडा दिखा। जिसकी तस्दीक करने के लिए उसके रिश्तेदार के घर ग्राम कालाभाटा जाते समय तिराहे पर पीछे रांग साईड से अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाकर लाया व गाडी को टक्कर मार दी। जिससे गाडी पलटी खा गई और उसमे बैठे दोनो एएसआई, मुझे व विष्णु को चोंटे आई। उन्हें निजी वाहन से सरकारी अस्पताल मे ले जाकर भर्ती कराया। बाद मे रिपोर्ट की। गाडी नंबर एमपी 03 ए 1428 पलटी खाने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट की। एएसआई खान के हाथ पैर व पेट मे चोंट आई। जबकि भाभर के कंधे मे व विष्णु के सीने मे अंदरूनी चोंटे आई।