Articles by "बदनावर अपराध।"
Showing posts with label बदनावर अपराध।. Show all posts

बदनावर पुलिस ने प्रकरण किया दर्ज, 

मामला बंधन बैंक के कर्मचारियों द्वारा महिला को प्रताड़ित करने का।

मनोज कवि। 

बदनावर। बदनावर थाना अंतर्गत रविदास मार्ग निवासी महिला ने शुक्रवार को दोपहर के समय प्रताड़ित होकर अपने ही घर में दुपट्टा डालकर फांसी लगाने का प्रयास किया था।  महिला को एक निजी बैंक के कर्मचारी क़िस्त जमा नहीं करने पर प्रताड़ित कर रहे थे। महिला को गंभीर स्थिति में धार रैफर किया गया था।  जिसके बाद से महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए बैंक के कर्मचारी कमल पिता भोंजी व राजेश पिता कन्हैयालाल के खिलाफ धारा 342 भादवि मप्र ऋणियों का संरक्षण अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है। महिला ने करीब 1 लाख 50 हजार रूपए का लोन लिया था।  जिसकी हर सप्ताह क़िस्त नहीं भरने पर आरोपी क़िस्त लेने घर गए थे।